Site icon Monday Morning News Network

रेड क्रॉस सोसायटी अनुमंडल शाखा के द्वारा अन्तराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया गया

आज दिन बुधवार को रेड क्रॉस सोसायटी अनुमंडल शाखा,मधुपुर शाखा में अन्तराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। यह दिन रबड़ क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डिउनेन्ट ने आज के दिन इस संस्था की स्थापना की थी। रेड क्रॉस संस्था मानव सेवा के लिये ही बनाया गया है।किसी प्रकार के प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, तूफान,भूकंप,जलजला आदि घटना में इस संस्था की भूमिका सराहनीय रहती है। इस संस्था के मधुपुर के सदस्य मोती सिंह ने बताया कि हमारी मधुपुर में ये संस्था हर वर्ष सैकड़ों जनहित के कार्य करती आ रही है।इस संस्था के द्वारा खेल-कूद,स्वस्थ आदि क्षेत्रों में साहसिक कार्य करती है।उन्होंने इस संस्था के द्वारा किये गए कार्यों के लिये सभी सदस्यों को बधाई दी।

इस संस्था को सुचारु रूप से चलने के लिये परमेश्वर लाल गुटगुटिया,महेंद्र घोष,मोती सिंह,अरविन्द तिवारी,मलय बोस,विजय पांडे,शाहिद इलमी,काली प्रसाद,रफीक शबनम,अस्तानन्द झा,बासुदेव गुटगुटिया,एनुल होदा,गोलडी खान,प्रवीर दत्ता, आदि लोगों की भूमिका महत्त्वपूर्ण है।
Last updated: मई 8th, 2019 by Ram Jha