Site icon Monday Morning News Network

चिरेका में मना अन्तराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस

चित्तरंजन। चित्तरंजन रेलइंजन कारख़ाना (चिरेका) द्वारा 18 मई 2022 को ‘अन्तराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस’ मनाया गया। ‘संग्रहालय की शक्ति’ विषय पर आयोजित इस दिवस को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। यहाँ स्थित गौरवशाली विरासत और ऐतिहासिक स्थलों को भी सजाया संवारा गया। देशबंधु पार्क को रंगीन रोशनी से से सजाया गया है। देश बंधु पार्क में वंचित बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों को पार्क का सैर कराया गया और वहां के हेरिटेज वस्तुओं की जानकारी दी गयी. वंचित बच्चों को फेयरी प्रिंसेस टॉय ट्रेन की यात्रा कराई गयी।

चित्तरंजन रेलइंजन कारख़ाना प्रशासन के सहयोग से चिरेका अन्तराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस को यादगार रूप में मनाया गया, बाद में बच्चों  को प्रशाशनिक भवन स्थित मॉडल रूम का सैर कराया गाया। जिसे बच्चों को  चिरेका के विराशत से संबधित जानकारी दी गयी। इस दिवस अवसर पर  परिभ्रमण के दौरान बच्चों ने ख़ुशी इजहार किया।

Last updated: मई 19th, 2022 by Guljar Khan