Site icon Monday Morning News Network

झापा पैक्स अध्यक्ष में रोचक परिणाम अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 21 मत से पराजित कर, पैक्स अध्यक्ष बने मुरली साव

चौपारण प्रखंड के झापा पैक्स का चुनाव में मुरली साव ने निकटतम प्रतिद्वंदी को 21 मत से पराजित किया। मालूम हो कि मुरली साव 196, अहमद अली 175, संत सिंह 101 एवं 3 रद्द मिलाकर 475 मत का मतगणना कर मुरली साव विजेता अध्यक्ष बने। बतादें कि नॉमिनेशन के दिन जम कर हंगामा हुआ था। हर कोई एक दूसरे को टांग खींचने का भरपूर कोशिश की गई थी। साथ ही मुरली साव को फार्म रद्द करवाने का भी कोशिश किया गया पर बीसीओ कारू राम ने निष्पक्षता का परिचय देते हुए मुरली साव को रोमांचक जीत का साक्षी बने। वही इस चुनाव के साथ अहमद अली ने लगातार चुनाव हारते हुए हैट्रिक के आगे पार किया। जिसमें दो बार मुखिया चुनाव, एक बार पंचायत समिति चुनाव और अब पैक्स अध्यक्ष चुनाव में नही जीत पाए। बताते चलें कि इस चुनाव प्रक्रिया में बिशनपुर निवासी मुकेश राणा ने अहम रोल निभाते हुए तीन साव प्रत्याशियों को एकजुट कर जीत में अहम रोल अपनाते हुए पूरी प्रक्रिया में उनके साथ बीरबल साव, पंसस मुकेश नायक, त्रिभुवन साव, उपमुखिया केसरी नायक, अरविंद साव शामिल थे। वही प्रत्याशियों की बात करें तो चुनाव मैदान में अपनी भाग्य आजमाने उतरे जयप्रकाश पोद्दार, इंद्रदेव साव, होरिल साव एवं कपिल देव तैयारी कर रहे थे। सभी प्रत्याशियों से संपर्क करते हुए बैठक कर सबों को एकजुट करतें हुए मुरली साव के ऊपर दाव लगाया। जिसमें मुरली साव भी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में सबों के सहयोग से चुनाव जीतने में सफल रहे।

Last updated: फ़रवरी 13th, 2023 by Aksar Ansari