Site icon Monday Morning News Network

इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट खुला दुर्गापुर में, उद्धाघटन मंत्री गौतम देव ने किया

आज प्रशिक्षित युवकों की जरूरत

दुर्गापुर -दुर्गापुर शहर के फुलझड़ में राज्य सरकार के स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट का उद्घाटन बुधवार को राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने किया। जहाँ एडीडीए के सीईओ एस.अरूण प्रसाद, एसडीओ डा.श्रीकांत पाली, एडीसीपी अभिषेक मोदी मौजूद थे। दीप जलाकर मंत्री गौतम देव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहाँ मंत्री गौतम देव ने कहा कि आज प्रशिक्षित युवकों की जरूरत है। जिसके लिए राज्य सरकार की ओर से यह इंस्टीच्यूट खोला गया।

भर्ती अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा के माध्यम से

यहाँ वर्तमान में 60 सीट है, जहाँ युवक-युवतियों को तीन वर्ष एवं शार्ट टर्म के डेढ़ साल का कोर्स करवाया जाएगा। यहाँ शिक्षा के लिए भर्ती अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा के माध्यम से हुई है। उन्होंने कहा कि पहले कोलकाता में एक इंस्टीच्यूट था। अब यहाँ हो जाने से राज्य के छात्रों को अन्य राज्यों में शिक्षा के लिए कही अन्य जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य में तृकां की सरकार बनने के साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित करने पर सीएम ममता बनर्जी ने जोर दिया था। जिसके बाद यह इंस्टीच्यूट खोला गया है। आने वाले समय में भी यहाँ सीट बढ़ाई जाएगी।

पर्यटन विभाग का रिबेरा होटल को खोलने पर विचार

इसके अलावा अगले बरस 200 रूम का हॉस्टल चालू किया जाएगा इसके साथ ही लॉन्ड्री बेकरी और किचन भी उन्नत मान के बनाया गया है, जहाँ छात्र प्रशिक्षण लेंगे. उन्होंने कहा कि दुर्गापुर के बीरभानपुर के समीप पर्यटन विभाग का रिबेरा होटल को खोलने के लिए बातचीत हो रही है जो बरसों से बंद पड़ा है, जल्द ही उसे चालू किया जाएगा। इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर है। बांकुड़ा में भी पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्राचार्य सोमनाथ दास ने कहा कि यहाँ कॉलेज होने से छात्रों को सुविधा होगी। अभी यहाँ होस्टल की सुविधा नहीं है। जल्द ही होस्टल सुविधा को भी शुरू किया जाएगा।

Last updated: जुलाई 26th, 2018 by Durgapur Correspondent