Site icon Monday Morning News Network

चौपारण प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से हुई संपन्न

चौपारण में भारत की आन, बान, शान तिरंगा पूरे शान से फहराया गया। प्रखण्ड मुख्यालय में प्रमुख पूर्णिमा देवी, थाना में थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर, सामुदायिक अस्पताल में प्रभारी डॉ भुनेश्वर गोप, केबीएसएस +2 उच्च विद्यालय चौपारण में प्रचार्य उत्तम कुमार, +2 उच्च विद्यालय इंगुनिया में प्रदीप कुमार, सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में प्रचार्या रीना पांडेय व जय प्रकाश नारायण आंख अस्पताल में प्रभंधक ने ध्वजारोहण किया। वहीं चौपारण पंचायत भवन में मुखिया पिंकी देवी, बच्छई में मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेन्द्र रजक, ताजपुर में उषा देवी, पडरिया में पप्पू रजक, बेलाही में मंटू सिंह, पाण्डेयबारा में रेखा देवी सहित सभी पंचायत भवनों में सम्बंधित मुखिया ने ध्वजारोहण किया।
इस दौरान उम्र की सीमा को तोड़ क्या बच्चे क्या बुजुर्ग सभी मे गजब का उत्साह देखा गया। बताते चलें कि आजादी का अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में इस बार झंडोत्तोलन का साप्ताहिक कार्यक्रम तय किया गया था और हर घर तिरंगा अभियान के द्वारा इस बार का स्वतंत्रता दिवस और भी उत्साह वर्धक रहा।

Last updated: अगस्त 16th, 2022 by Aksar Ansari