तोपचांची में कॉंग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के विरोध में मंहगाई के खिलाफ निकाला गया जुलूस
गोमो। अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के द्वारा तोपचांची प्रखंड कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ मंहगाई के विरोध में जुलूस निकाला गया। यह जुलूस तोपचांची मोड़ से प्रखंड कार्यालय तक जाकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान अपने भाषण में धनबाद जिला प्रभारी राम प्रीत यादव ने कहा कि प्रधान मंत्री ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। 15 लाख का वादा करके जुमला बता दिया गया है। जिस नरा के साथ मोदी सरकार सत्ता में बनी थी। उस समय पेट्रोल 62 रुपए था। जबकि आज पेट्रोल 100 रुपए से भी अधिक हो गई है। घरेलू गैस 400 का था आज एक हजार के करीब है। सरसों का तेल 200 के ऊपर हो गया है। ये भाजपा कि सरकार जनता पर मंहगाई का प्रहार कर रही है। ऐसी निक्कमी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए।
रवीन्द्र वर्मा जिला कार्यकारणी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले बहुत कहा था कि बहुत हुई मंहगाई कि मार अबकी बार मोदी सरकार बोलकर देश की जनता को अच्छे दिन दिखा दिया है। प्रधान मंत्री और गृह मंत्री दोनों देश की जनता से झूठ बोलकर ठगने का काम किए हैं। ऐसे झूठी भाजपा पार्टी को एक मिनट भी सत्ता में रहने का हक नहीं है।
तोपचांची प्रखंड कॉंग्रेस अध्यक्ष योगेश ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी झारखंड प्रदेश और जिला कमिटी के निर्देशानुसार पूरे भारत वर्ष में मंहगाई के विरोध में जागरण अभियान सह सदस्यता अभियान और नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम चल रहा है। इस देश में आज जो व्यापक रूप में मंहगाई ने भयानक रूप ले चुकी है। मोदी सरकार ने जनता को झूठ बोलकर जो सत्ता हासिल किए हैं। उसके विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित है। जनता को जागरूक करते हुए आने वाले 2024 के चुनाव में इस निकम्मी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
मौके पर , राजेश्वर सिंह यादव , जमालुद्दीन , बासदेव ठाकुर , जसिम अंसारी , बजरंगी दास , मुकेश प्रसाद , राजू कुरैशी , सुनील बर्नवाल , संतोष दास , पप्पू तिवारी , घनश्याम ठाकुर , ओम प्रकाश मंडल , कैलाश प्रसाद , कपिल प्रसाद सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View