पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का दूसरा दिन में छात्र छात्राओं ने कोरे कागज पर चित्र उकेर कर दिया खेती बारी संदेश
गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में मंगलवार को भी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आर्ट एंड क्राफ्ट के सहायक प्राध्यापक अब्राहम धान के दिशानिर्देश में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। दूसरे दिन बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने धान लगाती महिलाएं विषय पर आयोजित प्रतियोगिता पर पेंटिंग बनाई। अपनी कल्पनाओं से प्रशिक्षुओं ने कोरे कागज पर भिन्न-भिन्न प्रकार के चित्र उकेर श्लोगन के साथ जीवन में कृषि और खेती-बारी के महत्व का संदेश दिया। साथ ही इन चित्रों और श्लोगन करें धान की पैदावार ताकि भूखा न सोए संसार…., चलो खेतों में उपजाएं अन्न ताकि मन-चित्त रहे प्रसन्न…आदि के माध्यम से अधिक से अधिक खेती-बारी के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। चित्रों के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने यह दर्शाने की कोशिश की कि किसानों और खेती का जीवन में बड़ा ही महत्व है। इसीलिए किसानों को धरतीपुत्र भी कहा जाता है। प्रतियोगिता में बीएड एवं डीएलएड के सभी प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। मौके पर प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव, उप प्राचार्य डॉ. प्रमोद प्रसाद, डीएलएड के विभागाध्यक्ष अजय कुमार यादव, सहायक प्राध्यापक डॉ. बसुन्धरा कुमारी, पुष्पा कुमारी, कुमारी अंजली, एस. एस. मैती, परमेश्वर यादव, लीना कुमारी, अशोक कुमार सिन्हा, गुलशन कुमार, महेश प्रसाद, दीपमाला, दिलीप कुमार सिंह, रचना कुमारी, जागेश्वर रजक, अनिल कुमार, दशरथ कुमार, संदीप खलखो, अन्नपूर्णा कुमारी सिंह, कनकलता, संदीप कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार दास, अंजन कुमार, नंद किशोर कुमार, संजय कुमार वर्मा, ज्योति हेम्मा एक्का, राजकुमार साव आदि उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View