Site icon Monday Morning News Network

भाजपा नेता सतीशसिंहकी हत्या में आरोपी ने धनबाद कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस ने भेजा जेल

धनबाद। धनबाद के बैंकमोड़ इलाके में पिछले साल हुए भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्या के प्रमुख आरोपी विकास सिंह ने शनिवार को सरेंडर कर दिया. आरोपी ने धनबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। उसे धनबाद जेल भेज दिया गया।

19 अगस्त 2020 को हत्या हुई थी

बता दें कि धनबाद के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में 19 अगस्त 2020 को दिनदहाड़े भाजपा नेता 34 वर्षीय सतीश सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना मटकुरिया विकास नगर छठ तालाब के पास हुई थी। सतीश सिंह को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से फौरन पीएमसीएच ले जाया गया था।

विकास सिंह ने किया सरेंडर

जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को दो बाइक सवार चार अपराधियों ने अंजाम दिया था। इस दौरान पुलिस ने इस साल 24 फरवरी को विकास सिंह और सतीश साव के घर कुर्की का इस्तेहार भी चिपकाया था।

Last updated: जुलाई 24th, 2021 by Arun Kumar