Site icon Monday Morning News Network

लेबर कोड कानून के खिलाफ सीटू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

लोयाबाद में सीटू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, पारित चार नए लेबर कोड कानून की पक्ति को भी जलाया। नेतृत्व सीटू नेता मानस चटर्जी कर रहे थे। जमकर नारेबाज़ी हुई। सुबह 9 बजे लोयाबाद कोलियरी के बन्द चानक के पास मजदूर जमाजे हुए, पहले नारेबाजी हुई फिर चार नए लेबर कोड कानून का प्रति जला दिया गया।

मानस ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों पर ये कानून पास कर मजदूरों को आत्महत्या करने में मजबूर कर दिया है। मानस ने कहा केंद्र सरकार गरीब किसान व मजदूर विरोधी है। इस कानून से मजदूरों के हक में कटौती कर दी गई है। ये मान्य नहीं है।प्रदर्शन में नंदलाल पासवान, सुभाष पासवान, नरेश पंडित, कमल त्रिगूनाईत, महादेव सिंह चौधरी, रामचन्द्र पासवान, सुरेश पंडित, निर्मल पासी, हरिकेश ओझा सहित दर्जनों मजदूर शामिल थे।

Last updated: अप्रैल 1st, 2021 by Pappu Ahmad