Site icon Monday Morning News Network

पुलिस जवान को घर लौटने के क्रम में सुनियोजित तरीके से असामाजिक तत्वों ने पीटा, घायल जवान पीएमसीएच में भर्ती

धनबाद। कोयलाञ्चल के सिटी एसपी आर रामकुमार के कार्यालय में पदस्थापित पुलिस जवान को घर लौटने के क्रम में सुनियोजित तरीके से असामाजिक तत्वों ने जमकर पीटा। जिसमें जवान को गंभीर चोटें आई और इलाज के लिए उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

घायल जवान ने बताया कि देर रात वह ड्यूटी खत्म करके अपने घर सुदामडीह जा रहे थे। इसी दौरान सुदामडीह थाना क्षेत्र के उनके निर्माणाधीन आवास नुनुडीह के समीप असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे और पिस्तौल से लैस होकर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। जिसमें जवान बुरी तरह घायल हो गया। मामले में पुलिस तहकीकात में जुट गई है कि किन लोगों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है। (बाईंट : सुजीत कुमार सिटी एसपी कार्यालय कार्यरत)

Last updated: नवम्बर 8th, 2020 by News Desk Dhanbad