धनबाद। गुरुवार, 28 अप्रैल की सुबह कालूबाथान ओपी क्षेत्र के सिमुलदान में एक विवाहित महिला को उसके भतीजे ने पुराने घरेलू विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। मृतका के पति फनीभूषण मंडल ने भतीजा आशीष मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है। रोज की तरह मृतका के पति फनीभूषण मंडल दैनिक कार्य के लिए घर से बाहर गए थे। उसी समय आशीष मंडल महिला के घर पहुँचा. महिला घर में अकेली थी। आशीष मंडल हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद किया है। सर्किल इंस्पेक्टर नयनसुख दादेल ने कहा कि पुराने विवाद को लेकर भतीजा ने घर में घुस कर चाची को कुल्हाड़ी से मार डाला. महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
Last updated: अप्रैल 28th, 2022 by