Site icon Monday Morning News Network

कल्ला शिल्पाँचल में छठ घाट केे रास्ते में ब्रिज निर्माण कर बंद कर दिया गया रास्ता, आयोजक कार्यकर्ताओं वर्तमान राज्य सरकार के खिलाफ जताया विरोध

आसनसोल। आसनसोल नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के कल्ला शिल्पाँचल के विख्यात प्रभु छठ घाट पर बीते 44 वर्षों से आस्था का महापर्व छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। कल्ला नदी घाट पर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। ब्रिज निर्माण के साथ कल्ला प्रभु छठ घाट जाने का रास्ता को बंद कर दिया गया। जब कल्ला प्रभु छठ घाट आयोजक कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुँचकर घाट तक जाने की रास्ता की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं आरोप लगाया गया कि एक साजिश के तहत घाट जाने के रास्ते को बंद किया गया है। सूचना पाकर मौके पर उत्तर थाना भी पहुँची।

इस संबंध में कल्ला प्रभु छठ घाट कमिटी के सचिव कृष्णा प्रसाद ने कहा कि कल्ला नदी पर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यह बहुत अच्छी बात है। ब्रिज निर्माण के साथ-साथ यहाँ के ठीकादार को घाट पर जाने के लिए रास्ता बनाने की मांग भी बीते 6 महीना से की जा रही है। परंतु आज देखा गया कि घाट जाने का रास्ता को भी बंद कर दिया हैं।

उन्होंने कहा कि कल्ला प्रभु छठ घाट पर हजारों की संख्या में माँ बहने छठ पूजा करती है। उन्हें घाट पर जाने में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो उसके लिए रास्ता की मांग की गई। उन्होंने कहा कि यह घाट पश्चिम बंगाल के शिल्पाँचल का गौरव है। यहाँ दूर-दराज से लोग छठ घाट की गरिमा को देखने के लिए भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक साजिश के तहत बंद किया जा रहा है।

धर्म के महा आस्था के पर्व छठ पूजा को लेकर लोगों में एक भारी उत्साह देखा जाता है। उस उत्साह को यह लोग खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक घाट जाने की रास्ता को सुंदर से नहीं बनाया जाता है। हम लोगों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर प्रभु छठ घाट कमिटी के सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।

Last updated: अप्रैल 15th, 2021 by Rishi Gupta