Site icon Monday Morning News Network

दुर्गापुर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस के छापे में चार युवतियों समेत 9 लोग पकड़े गए

दुर्गापुर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस के छापे में चार युवतियों समेत 9 लोग पकड़े गए
दुर्गापुर। दुर्गापुर थाना और सिटी सेंटर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में गुरुवार की रात सिटी सेंटर स्थित बंगाल अबुजा इलाके से उपहार नामक एक ब्यूटी पार्लर में छापामारी अभियान चलाकर चार युवतियों व पाँच युवक समेत संचालक को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को शुक्रवार को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया।

बताया जाता है कि दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित बंगाल अंबुजा इलाके में काफी अरसे से ब्यूटी पार्लर के आड़ में देह व्यापार का कारोबार फल-फूल रहा था। गुप्त सूचना पर दुर्गापुर थाना प्रभारी सोमेन ठाकुर के नेतृत्व में सिटी सेंटर पुलिस ने गुरुवार की रात सिटी सेंटर स्थित बंगाल अंबुजा इलाके के उपहार नामक एक ब्यूटी पार्लर में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान देह व्यापार का पर्दाफाश कर मौके से संचालक लाल हुसैन शाह उर्फ तपन सहित पाँच युवक व चार युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया।

चार युवतियों को गुरुवार को रात ही सिटी सेंटर स्थित पलासडीहा महिला थाना भेजा गया। बताया जाता है कि संचालक लाल हुसैन शाह उर्फ तपन दुर्गापुर के अलावा अन्य जिलों से युवतियों व हाई प्रोफाइल महिला को लेकर ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस भी चलाता था। विभिन्न होटलों में भी तपन का संपर्क था। सभी आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को दुर्गापुर अदालत में पेश किया। पुलिस देह व्यापार के कारोबार के सभी पहलुओं की छानबीन करने में जुट गई है।

Last updated: जुलाई 22nd, 2022 by Ramesh Kumar Gupta