धनबाद। कोयलाञ्चल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सोमवार को बिरसा मुंडा पार्क के पास कुर्मीडीह में एयरटेल के लोहारबरवा डिस्ट्रीब्यूटर बिहारी प्रसाद पर अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की। वह अपने एक सहयोगी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाई है। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डीएसपी अमर कुमार पांडेय मामले की छानबीन में जुटे हैं।
Last updated: नवम्बर 1st, 2021 by