Site icon Monday Morning News Network

चौपारण प्रखंड के ग्राम बेंदुआरा में 3 महिलाओं को चोरी करते यज्ञ कमेटी में पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

चौपारण प्रखंड के झापा पंचायत के ग्राम बेंदुआरा स्थित यज्ञ मंडप में महिलाओं की काफी भीड़ हो जाने के कारण कुछ अज्ञात बाहरी महिला द्वारा महिलाओं के गले से चेन काटकर चोरी करते समय 3 महिलाओं को यज्ञ कमेटी के द्वारा पकड़ लिया गया। जिसकी सूचना चौपारण पुलिस को दिया गया। सूचना पर संध्या गश्ती के पदाधिकारी स०आ०नि० अजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों महिलाओं को महिला चौकीदार के साथ चोरी के सामानों के साथ थाना ले आये। इस सम्बंध में चौपारण थाना में कांड संख्या 174/23, 16/05/2023 धारा -379/411/34 भा०द०वि० अंकित कर अभियुक्त 1.बिंदु चमार पति विशाल चमार ग्राम स्लेमपुर जिला देवरिया (उत्तरप्रदेश) 2. पूजा चमार पति लवकुश ग्राम पुतरहिमन थाना स्लेमपुर जिला देवरिया (उत्तरप्रदेश) एवं 3. शुशीला कुमारी पति अजय राम ग्राम बेलसंड थाना विजवनगंज जिला महाराजगंज (उत्तरप्रदेश) को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है। गिरफ्तार महिलाओं के पास से पीला रंग का चेन, दो चाकू, लावा कंपनी का एक किपेड मोबाइल एवं सिम बरामद किया गया। बताते चलें की धार्मिक आयोजनों वा मेलों में लगातार छिनतई व चोरी की घटनाएं होती रहती है।

Last updated: मई 16th, 2023 by Aksar Ansari