अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में 5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। पी.के. मिश्रा-मंडल रेल प्रबंधक ने शुक्रवार की सुबह आसनसोल स्थित दोमुहानी योग ग्राम परिसर में संपन्न योग प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर आर.के. बर्नवाल–अपर मंडल रेल प्रबंधक, सी.एम. मिश्रा–वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, ए. केसरवानी–वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, के. कुमार -वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सम.), मनीष -वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, टी.के. माइती -वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, सी.आर. झा -वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधकऔर अन्य अधिकारीगण ने इस योग प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। इस योग प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन डॉ. पी.के. झा-योग प्रशिक्षक , पतंजली योगपीठ-हरिद्वार ने किया।
भारती मिश्रा,अध्यक्षा/ ईरवो आसनसोल, अल्का मीना,सचिव/ईरवो आसनसोल और ईरवो आसनसोल की अन्य सदस्यों ने भी दोमुहानी योग ग्राम परिसर में संपन्न इस योग प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लिया।
इस मंडल में विभिन्न स्थानों पर इस खास दिन को रेखंकित करने के लिए आयोजित प्राणायाम, ध्यान और योग सत्रों में बड़ी संख्या में पर्यवेक्षकों, कर्मचारियों ने भी भाग लिया। यह आशा की जाती है कि इस मंडल के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्साहपूर्ण भागीदारी से योग और इसके लाभों के बारे में जागरूकता को फैलाया जाएगा और साथ ही रेलकर्मियों को और अधिक स्वस्थ और ऊर्जावान बनाया जाएगा,जो कर्मचारियों की उत्पादकता को बढ़ाने में मदद करेगा।