धनबाद/कतरास। जोगता थाना क्षेत्र के टाटा सिजुआ 6 नम्बर निवासी स्व आशु महतो की पुत्री निशा ने गले में फंदा डाल आत्महत्या कर लिया। युवती का धर्माबांध निवासी गणेश महतो के पुत्र रवि महतो से प्रेम प्रसंग था। तीन दिन पूर्व निशा से मिलने रवि पहुँचा था कि परिजन व गाँव वाले हत्थे चढ़ गया। लड़का के परिजन ने बैठकी में शादी पर सहमति दी। लेकिन दूसरे दिन ही शादी से इंकार कर दिया। मृतका की माँ अर्चना देवी ने दोनों बाप बेटा सहित कई अन्य पर आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई। इधर पोस्टमार्टम से शव आने के बाद काफी संख्या में गाँव की महिलायेंं न्याय की फरियाद लेकर थाना पहुँच गई। थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने ग्रामीणों को न्यायसम्मत करवाई करने का भरोसा दिया।
Last updated: जुलाई 11th, 2021 by