Site icon Monday Morning News Network

बीरेन्द्र सिंह की शव यात्रा में उमड़े सैकड़ों की संख्या में लोग, दिखा आक्रोश

19 मई की रात को कुछ लोगों के द्वारा घात लगाकर विजय जुलूस में शामिल लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें पडरिया निवासी बीरेन्द्र सिंह की मौत हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पहले एनएच 2 को जाम किया, फिर शव के साथ थाना परिसर में धरना दिया। फिर टेलीफोनिक तौर पर उपायुक्त नैंसी सहाय व एसपी मनोज रतन चौथे के द्वारा दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तारी व परिजन में किसी एक को सरकारी नौकरी का भरोसा दिया गया। जिसके बाद पार्थिव शरीर पडरिया लाया गया जहां उनके अंतिम संस्कार गावं के घाट पर किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग शामिल हुवे।

ये हुवे शामिल- झामुमो केंद्रीय सदस्य बिनोद विश्वकर्मा, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राम स्वरूप पासवान, समाजेसवी उगन्ति सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार साव, सुनील सिंह।

बीरेन्द्र सिंह हत्यारों को सजा के लिये प्रतिशोध सभा कल

पडरिया निवासी बीरेन्द्र सिंह की 19 मई की रात को बेरहमी से पिटाई की गई। जिसके बाद उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में ईलाज के लिये भेजा गया, जहां उन्होंने 20 मई को दम तोड़ दिया। जिसका शव रात को ही आया और आज उनका अंतिम संस्कार गावं के शमशान घाट में किया गया। जहाँ सैकड़ो के संख्या में लोग पहुंचे थे। सभी ने 22 मई दिन रविवार को दोषियों को सजा व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये प्रतिशोध सभा का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को आने का आह्वाहन किया गया है।

Last updated: मई 21st, 2022 by Aksar Ansari