Site icon Monday Morning News Network

हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ प्रदर्शन में चौपारण से सैकड़ों भाजपाई शामिल

हजारीबाग जिलानातर्गत चौपारण मंडल से भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा के नेतृत्व में झारखंड से हेमंत हटाओ और झारखंड बचाओ रैली में शामिल होने सैकड़ों लोग रवाना हुए, मालूम हो कि हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों, लूट, खसोट, भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल रैली और प्रदर्शन का आह्वान किया गया है, जिसमे पूरे झारखंड से लाखो लोग शामिल होकर हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करेंगे, चौपारण से प्रदर्शन और रैली ले जाने की व्यवस्था करने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय और सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव की महती भूमिका थी, चौपारण से रैली में जानें वालो में जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा,महामंत्री कृष्णा कुमार साव, युवा मोर्चा अध्यक्ष पूरी टीम के साथ आशीष कुमार गुप्ता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव पूरी टीम के साथ, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा पासवान अपनी पूरी टीम के साथ, अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष खेमलाल तुरी अपनी टीम के साथ,महिला मोर्चा के पुष्पा देवी अपनी पूरी टीम के साथ,पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह, सियाराम सिंह, पंचायत सांसद प्रतिनिधि उत्तम गंजू, मिथुन कुमार दांगी, संजय सोनी,बिनोद कुमार गुप्ता मनीष सिन्हा, रंजित पांडे, पूर्व ज़िप सदस्य रामस्वरूप पासवान सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Last updated: अप्रैल 11th, 2023 by Aksar Ansari