Site icon Monday Morning News Network

साहिबगंज डीसी का मानवीय चेहरा आया सामने, वृद्धा आश्रम की मृत महिला को दिया मुखाग्नि

साहिबगंज। स्नेह स्पर्श नामक वृद्धा आश्रम में रह रहीं एक बुजुर्ग महिला माया देवी का प्राकृतिक कारणों से निधन हो गया। जहाँ स्थानीय मुनिलाल श्मशान घाट में उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार की उपस्थिति में उक्त बुज़ुर्ग महिला को मुखाग्नि देकर हिन्दू रीति रिवाज और परम्परा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। उपायुक्त समेत सभी लोगों ने मृतक महिला की आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की।

बता दें कि मारवाड़ी समाज द्वारा मृतक महिला का अंतिम संस्कार कराया गया था। जिसमें उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, सदर कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी ओंकार नाथ एवं मारवाड़ी समाज के लोग, वृद्धाश्रम के कर्मचारी, अंतिम संस्कार के दौरान वहाँ उपस्थित रहे।

Last updated: मार्च 22nd, 2021 by Sanjay Kumar Dheeraj