गरीब महिला ने बीसीसीएल के जमीन में बनाई थी सर छुपाने की जगह , भाई ने उसे भी बेच दिया
तीन महीने के लिए महिला गाँव क्या गई। उसका घर ही बेच दिया गया। मामला लोयाबाद थाना क्षेत्र के कोक प्लांट का है। घर बिक्री करने का आरोप उसके सगे भाई ब्रह्मदेव भुइयाँ पर ही लगा है।
आरोप है कि गाँव के ही एक व्यक्ति ने भाई को बहला फुसला कर घर खरीद बिक्री का कागजात बनवा लिया। हालांकि वह घर बीसीसीएल जमीन बनी हुई है।
महिला गरीब है। मजदूरी कर अपने बच्चों का जीवन यापन करती है। थाना पहुँचकर महिला ने घर वापस करने की जिद कर बैठी है। महिला को हर हाल में उसका आशियाना वापस चाहिए। महिला ने बताया कि बिहार के बारा चट्टी में गाँव है।
तीन महीने पहले इलाज कराने गई थी। तब से घर खाली था। चार छोटे-छोटे बच्चे की माँ राजमती देवी ने कहा कि वह बीपीएल धारक है। सरकारी आवास नहीं मिला। इसलिए मजदूरी करके कोकप्लांट में ही एक कच्चा मकान तैयार कर बच्चों को सर छुपाने के आसरा बनाया था। दानवों में वह लूट लिया।
लोयाबाद पुलिस ने महिला का बयान कलमबंद कर लिया है। जाँचोपरांत कार्यवाही करने के बात पुलिस कर रही है। महिला का घर जिस जगह पर बनी हुई है वह निगम क्षेत्र वार्ड 08 में पड़ता है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View