श्रीराम कथा प्रवचन मंच का हुआ उद्घाटन
चौपारण प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम बिशनपुर (खिलाही) बेढ़ना में आयोजित 108 शिव प्राण प्रतिष्ठा-रुद्र महायज्ञ सह श्रीराम कथा के संध्या प्रवचन के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड आंदोलनकारी सह झामुमो पूर्व प्रत्याशी बरही विधानसभा क्षेत्र के विनोद विश्वकर्मा जी उपस्थित हुए।
चौपारण के जगदीशपुर कलश यात्रा में नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ
जगदीशपुर में माँ देवी मंडप सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को 501 कलश के साथ निकला भव्य कलश यात्रा में बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के साथ सैकड़ों लोग हुए सम्मिलित। कलश यात्रा देवी मंडप से निकलकर जगदीशपुर पाण्डेयबारा होते हुए चपरी स्थित नदी के पास पहुँचा। जहाँ वाराणसी से आये यज्ञाचार्य चक्रपाणि की महाराज ने वैदिक मंत्रोचार के साथ जल भरनी का कार्य सम्पन्न करवाया। इससे पूर्व अतिथियों ने सामूहिक रूप से यज्ञ मंडप का फीता काटकर उद्घाटन किया। यज्ञ समिति ने अतिथियों को भगवान वस्त्र देकर कलश यात्रा में स्वागत किया। जय श्रीराम के उद्घोष से गूँजता रहता पूरा इलाका। कलश यात्रा में जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा पूरा जगदीशपुर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। कहा निश्चित रूप से भगवान कि कृपा क्षेत्र वासियों पर बनेगा। यज्ञ समिति अध्यक्ष व्यास यादव, सचिव रामाधीन तुरी, कोषाध्यक्ष विजय यादव, उपाध्यक्ष महेंद्र रविदास, उपसचिव चनद्रदेव यादव, सह अध्क्षय बैजनाथ ठाकुर, संयोजक अशोक प्रजापति, जितेंद्र यादव, सुरेश यादव, संजय यादव, महेश यादव, भीम तुरी, राहुल तुरी, प्रकाश यादव, शंकर ठाकुर आदि ने बताया कि प्रतिदिन संध्या वृन्दावन किशोरी धाम से आई आई सुप्रसिद्ध प्रवचन कर्ता सुश्री पिखा अखिलेश जी के द्वारा किया जाएगा। कलश यात्रा में स्थानीय मुखिया बबीता देवी, भुनेश्वर यादव, मुखिया संघ राजदेव यादव, पाण्डेयबारा पंचायत मुखिया रेखा देवी, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय,सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चनद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार साव, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता चेतलाल साव, परमेश्वर साहू डॉ० वीके यादव, वासुदेव साव समेत हजारों श्रद्धालु इस कलश यात्रा में उपस्थित हुए।
रमजान के पाक महीने में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए मतीन खान
चौपारण प्रखंड के जाने-माने गाँव केवला में नौजवान कमिटी केवला द्वारा इफ्तार पार्टी आयोजन किया गया। जिसमें सिंघरावां पंचायत के संभावित मुखिया प्रत्याशी मतीन खान शामिल हुए। इस इफ्तार पार्टी में करीब दो सौ लोग भाग लिया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन चैन के साथ-साथ आपसी भाईचारा बना रहे इसकी दुआ मांगी। रमजान-उल-मुबारक का यह पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है अल्लाह तबारक व ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि रमजान-उल-मुबारक को तीन अशरा (हिस्से) में बाँटा गया है। पवित्र माह रमजान का पहला अशरा बरकतों का, दूसरा अशरा ग्यारहवीं रमजान से बीस रमजान तक मगफिरत का तथा 21वीं रमजान से तीस रमजान तक जहन्नुम से आजादी का है।
मतीन खान ने कहा कि पवित्र रमजान एक प्रशिक्षण का महीना है, जो रोजेदारों को बुराइयों से बचने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि रमजान समाज में भाईचारे और समरसता की सीख देता है, जिसको अपनाने की महती आवश्यकता है।
इफ्तार पार्टी में शिरकत करने वाले हफीज सादाब, हजी समीम खान, हाजी मोइन खान, हाजी सईद खान, इसराइल खान, मास्टर अनीश खान, सालार खान, इकराम खान, मोहि खान, अलाउद्दीन खान एवं समस्त ग्रामीण लोग शामिल हुये।
झापा पंचायत से मकुंद साव 18 को करेंगे नामांकन
चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झापा के मुखिया प्रत्याशी के रूप में मुकुंद साव 18 अप्रैल को नामांकन करेंगे, उक्त जानकारी मुकुंद साव ने पत्रकारों को दिया। साव ने कहा कि विगत 12वर्षों से पंचायत कि निवर्तमान मुखिया पूर्णिमा देवी के साथ मिलकर पंचायत में ढेर सारे विकास कार्य किये है और जो बाकि रह गया है उसे हम न सिर्फ पूर्ण करेंगे बल्कि आगे भी और विकास कार्य किये जाएँगे। पंचायत में अमन चैन, क़ानून व्यवस्था सारे चीजों को दुरुस्त किया जाएगा।