Site icon Monday Morning News Network

विश्व शांति हेतु रानीगंज में गायत्री मंत्र का सामूहिक पाठ

परमाणु शक्ति प्रयोग पर निषेध एवम विश्व शांति हेतु गायत्री प्रजामंडल रानीगंज की तरफ से सोमवार को स्कूल मोड़ संस्था परिसर में गायत्री मंत्र का सामूहिक पाठ का आयोजन हुआ । जिसमें भारी संख्या में भक्त जनों ने गायत्री मंत्र का जाप किया। गायत्री प्रज्ञा मंडल के प्रमुख कन्हैया सिंह ने कहा कि गायत्री मंत्र से जीवन का कष्ट दूर होता है। मनचाही वस्तु प्राप्ति और इच्छा पूर्ति के लिए या मंत्र जाप से अधिक अच्छा साधन कोई और नहीं है। सभी मंत्रों में गायत्री मंत्र सबसे दिव्य और चमत्कारी है। इस मौके पर संस्था के दिनेश प्रसाद गुप्ता एवं विजय खेतान ने कहा कि गायत्री मंत्र के जाप से मन में काफी शांति मिलती है, एवं आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। आत्मविश्वास भी बढ़ता है ,इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस संस्था से जुड़ने की जरूरत है। और गायत्री पाठ जाप में हिस्सा लेने की जरूरत है उन्होंने कहा कि भागदौड़ के इस जीवन में लो तनाव में रहते हैं तनाव को दूर करने के लिए सबसे अच्छा साधन गायत्री जाप है ।इसका मंत्र का सिमरन करने से लोगों में तनाव दूर होता है आत्मविश्वास बढ़ता है।इस अवसर ओर रीता जगानी,तारा केशरी, आरती शाव आदि प्रमुख रुओ से उपस्थित थे।

Last updated: दिसम्बर 18th, 2017 by Raniganj correspondent