Site icon Monday Morning News Network

चतरा लोकसभा से गुंजन सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की मांग

चतरा । धनबाद जिला महिला कॉंग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अजय कुमार और झारखंड प्रभारी आर पी एन सिंह जी से झारखंड के चतरा लोकसभा सीट से झारखंड प्रदेश महिला कॉंग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह जी को चतरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने की मांग की है।

सीता राणा ने कहा कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने महिला कॉंग्रेस के अध्यक्ष रहते पार्टी को मजबूत करने और झारखंड में महिलाओं को लेकर काफी काम किया है। आधी आबादी के हक के लिए संघर्षरत रही हैं। महिलाओं को आरक्षण देने के तहत चतरा लोकसभा से गुंजन सिंह के प्रत्याशी बनाए जाने से महिला कॉंग्रेस में नव ऊर्जा का संचार होगा और गुंजन सिंह जीत दर्ज कर झारखंड के विकास में नव गाथा गढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में झूठ और अहंकार का अंत होगा और देश जीतेगा और राहुल गाँधी के अगुवाई में केंद्र की सरकार बनेगी। मौके पर महासचिव सोनी खातुन, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष कलाकार देवी, कुसमी देवी आदि शामिल थी।

Last updated: मार्च 14th, 2019 by Pappu Ahmad