Site icon Monday Morning News Network

गिरिडीह में लोकसभा क्लस्टर सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर भाजपा मंडल की बैठक

धनबाद- गिरिडीह में आयोजित धनबाद,कोडरमा एवं गिरिडीह लोकसभा क्लस्टर सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर पश्चिमी गोविन्दपुर भाजपा की बैठक मंडल डेकोरेटर गोविन्दपुर में हुई।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रतिरंजन गिरि ने की जबकि संचालन महामंत्री राजेश दास ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन विश्वनाथ मंडल ने किया। सभी बारह शक्तिकेन्द्रों से अपेक्षित कार्यकर्ता सम्मेलन में जायेंगे।

इस बार पुनः मोदी जी की सरकार बनेगी:धरनीधर मंडल

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धरनीधर मंडल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनावी मोड़ पर है।इस बार पुनः मोदी जी की सरकार बनेगी।इस कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी मोहन कुंभकार ने कहा कि सिंदरी विधानसभा से शत प्रतिशत कार्यकताओं की उपस्थिति रहेगी।

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष किसन महाराज ने कहा कि जनता की बदौलत धनबाद लोकसभा और सिंदरी में एकबार फिर भाजपा का परचम लहरेगा।मंडल अध्यक्ष रतिरंजन गिरि ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेन्द्र महतो,मो रहीम अंसारी, बिश्वनाथ मंडल, सुभाष मंडल, अंनत दत्ता, मुंद्रिका देवी,तपन मंडल, चंदशेखर मुर्मू, संजीत तुरी,विनोद मुर्मू,दुयोधन रुज,शान्तो सेन,मिहिर दत्ता,उत्तम मंडल, शक्तिपद गोराई,सीताराम कुंभकार,मिथलेश गिरी,सतेंद्र गिरी,विश्वनाथ गिरी,काली विश्कर्मा,एवं कुणाल गोस्वामी आदि शामिल थे।

Last updated: फ़रवरी 1st, 2019 by Pappu Ahmad