Site icon Monday Morning News Network

चौपारण ब्लॉक मोड़ में कपड़ा बैंक का हुआ शुभ आरंभ, गरीबों को मिलेगी मदद

कहावत है, नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी आदर्श वाक्य को चरितार्थ करते हुए, चौपारण स्वयंसेवक संघ के बैनर तले, चौपारण के स्वयंसेवी युवाओं द्वारा ब्लॉक मोड़ ,चौपारण स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में “ कपड़ा बैंक-पुण्य का द्वार” नामक एक अतिमहत्त्वाकांक्षी सेवा कार्य, प्रारंभ किया गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए, निर्धन तथा लाचार लोग जो स्वयं सुविधा जुटा पाने में अक्षम हैं, उन्हें ध्यान में रखकर चिंता करते हुए निःशुल्क इस सेवा की शुरूआत की गई। इस हेतु समिति के स्वयंसेवकों द्वारा पूरे चौपारण प्रखंड के सक्षम नागरिकों से आह्वान किया गया कि सभी अपने-अपने घर से स्त्री, पुरुष तथा बच्चों के विभिन्न प्रकार तथा साइज के नए/पुराने कपड़े, जूते, चप्पल आदि जो अब उपयोग में नहीं हैं, उन्हें दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थित ‘कपड़ा बैंक” में दान दे सकते हैं।

आपके द्वारा अनुदानित सामग्री समाज के अंतिम पंक्ति के हरेक वर्ग के निर्धन व्यक्ति तक इन सुविधाओं को पहुँचना समिति के स्वयंसेवकों का लक्ष्य है। अतः इस अभियान में पूरे प्रखंड के अधिक से अधिक महानुभाओं की भागीदारी हो। समिति सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया,सहयोग के आधार पर आगे भी लंबे समय तक इस सेवा कार्य का विस्तार किया जाएगा। आज प्रथम दिन ही कई दानदाताओं ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा साथ ही साथ कई निर्धन तथा बिरहोर समाज के लोग अपनी आवश्यकतानुसार कपड़े चुन कर ले गए।

अभियान में, अजय पासवान, राकेश भारती, विजय पासवान, लखन केशरी, रवि कमल, पंकज वर्णवाल तथा शेखर गुप्ता की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों में सीताराम वर्णवाल, टुन्नू वर्णवाल, संजय लाला, संतोष सिंह, मोनू वर्णवाल, रितेश चंद्रवंशी, मनीष सिन्हा, रितेश सिन्हा, राजीव सिन्हा, ईश्वर लाल वर्णवाल, पिंटू केशरी, राजेश जैन, मोंटी जैन, श्रवण केशरी, सूरज गुप्ता आदि की सराहनीय उपस्थिति रही।

Last updated: जनवरी 14th, 2022 by Aksar Ansari