Site icon Monday Morning News Network

गोमो उप डाकघर में पंद्रह दिनों से फेल है बीएसएनएल का लिंक , लोग परेशान

उप डाक घर गोमो का लिंक पिछले 15 दिनों से फेल है। कल शुक्रवार को 15 दिनों के बाद लिंक आया तो आज फिर लिंक फेल हो गया है। इससे डाक घर कर्मचारियों सहित आम जनता को भारी दिक्कत हो रही है।

जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। इस मामले पर गोमो उप डाक घर के डाकपाल जनार्धन कपरदार ने बताया के बीते पन्द्रह दिनों से बीएसएनएल के लिंक नहीं रहने से लेन-देन काफी प्रभावित है। कल लिंक आया तो आज फिर गायब हो गया है। बीएसएनएल का लिंक हमेशा कटा ही रहता है। पब्लिक के साथ हमलोग भी काफी परेशान हो चुके हैं।

डाक घर के पोस्टमैन हरि प्रसाद महतो ने बताया कि इस डाक घर लिंक और लाइट का दिक्कत है। हमलोगों को समय पर डाक और चिट्ठी पत्री नहीं मिल पाती है। जिससे हमलोगों का काफी समय बर्बाद हो जाता है। इसकी जानकारी बीएसएनएल एसडीओ और सुप्रीटेंडेंट को दी जा चुकी है।

Last updated: जुलाई 18th, 2020 by Nazruddin Ansari