Site icon Monday Morning News Network

चुनाव आते ही सांसद को याद आया गोद लिया गाँव

बाबुल से सवाल करते बच्चे

विकास कार्य करना था विरोधियों ने करने नहीं दिया

सालानपुर -केन्द्रीय मंत्री सह आसनसोल सांसद बाबुल सुप्रियो मंगलवार को सालानपुर ब्लॉक अंतर्गत सिधाबाड़ी गाँव पहुँचे| हालाँकि मंत्री जी अपने निर्धारित समय से काफी लेट आने के कारण कुछ लोगों में नाराज़गी देखि गयी| इस दौरान गाँव में चल रहे विकास कार्यों का उन्होंने जायजा लिया| उन्होंने कहा कि गाँव को आदर्श बनाने हेतु उन्होंने लगभग 1 करोड़ की राशि अब तक खर्च किया है| जिसमें फिशरी केज (मतस्य पालन) समेत 9 लाख की लागत से आवास निर्माण, 2 ट्यूबवेल, 2 नाला निर्माण, 2 सबमार्शिबल पम्प, बासकटिया में 2 सड़क, 14 शोलर लाइट, 1 हाई मास्क लाइट, साथ ही सिधाबाड़ी तथा बासकटिया प्रायमरी स्कूल में 40 सेट टेबल बेंच दिया गया है| हालाँकि उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य करना था| विरोधियों ने करने नहीं दिया, प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सलानपुर बीडीओ को इस गाँव की विकास के लिए 39 लाख 15 हजार की राशि आवंटित कर दी गयी है| उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप विकास कार्यों के सवाल अपने बीडीओ से करे, जरूरत पड़ने पर प्रखण्ड कार्यालय का घेराव कर अपना हक़ मांगे|

शिक्षा व्यवस्था राज्य सरकार के हाथ में है, किन्तु केंद्र सरकार 60% वाहन करती है, इस क्षेत्र में कक्षा आठवी के बाद कोई विकल्प नहीं है, यहाँ के बच्चे 15 से 20 किलोमीटर दूर हाई स्कूल जाते है| केंद्र सरकार ग्रामीण विकास के लिए राज्य को राशि भेजती है, किन्तु उस पैसे से राज्य सरकार कोलकाता में एक ही पोल पर तीन लाइट लगायी जाती है| मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्खन घुड़ाई, अरिजीत रॉय, घनश्याम राम, सुब्रतो मिश्रा, अपूर्व हाजरा, संतोष वर्मा, शुभाशीष भट्टाचार्जी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे

बाल संवाद में बच्चों ने पूछे तीखे सवाल

सिधाबाड़ी पहुँचे केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो गाँव के किनारे मैथन डैम की तट पर पहुँच कुछ देर अपने वाहन में आराम करने को सोच ही रहे थे, तभी गाँव की बच्चों की एक झुण्ड ने उन्हें घेर कर विकास सम्बन्धी तीखे प्रश्न कर डाले, सवाल ऐसे ऐसे थे कि मंत्री जी लगभग एक घंटे तक उन्हें जवाब देते रहे| हालाँकि वे इस दौरान कुछ युवकों पर भड़क भी गए| गाँव की 16 वर्षीय इन्द्राणी सेन मंत्री से पूछा आदर्श ग्राम में शौचालय कहा है| क्या मोदी जी के विकास का पैमाना यही है| 15 वर्षीय मॉमून सेन ने कहा कि अब भी हम लोग खुले में शौचालय जाने को विवश है| जिसपर उन्होंने कहा कि आप इस मुद्दे को लेकर बी डी ओ अन्यथा डी एम् का घेराव करें| बच्चों ने पूछा आप बेकार युवकों के लिए क्या कर रहे है| उन्होंने कहा कि  इसके लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाया गया है| आप लोग मिलकर इसे विस्तार कर सकते है| आप लोग नये ग्रुप बनाकर मुर्गी पालन भी कर सकते है| इसके लिए 11 लोगों को एक लाख की राशि दी जाएगी| हालाँकि बच्चों द्वारा लगातार प्रश्न प्रहार से मंत्री ने पूछा आप लोगों को यह सवाल करने को किसने बोला है|

गाँव में खपरेल घर की भरमार

आदर्श गाँव की पहचान वहां के घरों से होती है, किन्तु इस गाँव की अधिकांश घर खपरेल है| ग्रामीणों की माने तो खपरेल घरों से आदर्श गाँव की सपना देखना बईमानी है, ग्रामीण बतातें है कि यहाँ के अधिकांश लोग गरीब लोग है, विकास के नाम पर ही आरोप प्रत्यारोप शुरू हो जाती है| गाँव गोद लेने के बाद सांसद यहाँ 6 बार आयें है| किन्तु ग्रामीणों को एक आदर्श गाँव का पैमाना मालूम नहीं है|

2002 से बंद पड़ी है सीआईएसएफ कैम्प

सिधाबाड़ी स्थित सीआईएएफ रिक्रूट ट्रेनिंग कैम्प विगत 2002 से बंद पड़ी है, स्थानीयो की माने तो इस केम्प में हजारों की संख्या में सीआईएसऍफ़ की ट्रेनिंग होती थी, जिससे यहाँ दर्जनों लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ था, किन्तु केंद सरकार द्वारा इस कैम्प को बंद कर दिए जाने से यह स्थान आज भी वीरान पड़ी है| बाबुल सुप्रियो केन्द्रीय मंत्री है, यदि इस केम्प को पुनः चालू कर दिया जाये तो यहाँ फिर से विकास हो जाएगी| इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि लिखित आवेदन देने पर इस मामले को लेकर जरुर कार्यवाही की जायेगी|

Last updated: अप्रैल 18th, 2018 by Guljar Khan