Site icon Monday Morning News Network

राहुल गाँधी को यदि घुसपैठियों से ज्यादा प्रेम है तो उन्हें इटली ले जाएं – गिरिराज सिंह

भारत में जो काम मुगलों और अंग्रजों ने नहीं किया वह काम राहुल गाँधी और टुकड़े,टुकड़े गैंग कर रहे हैं

भाजपा प्रदेश कार्यालय में नागरिकता संसोधन कानून पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय पशुपालन,मत्स्य एवं डेयरी विकास मंत्री गिरिराज ने कहा कि जो भारत के हैं उन्हें इस कानून से कोई तकलीफ नहीं है,तकलीफ है तो केवल कॉंग्रेस और टुकड़े टुकड़े गैंग को। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस ने जो पाप किया है भाजपा सरकार उसे धोने का काम कर रही है। राहुल गाँधी और कॉंग्रेस पार्टी देश में भ्रम फैला कर डर का वातावरण बना रहे है। यह सब कॉंग्रेस के दोगली नीति का ही परिणाम है। कॉंग्रेस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन स्वीकार किया, विभाजन के पाकिस्तान में बसे हिन्दू,सिक्ख ईसाई जैन बौद्ध पारसियों पर अत्याचार होते रहे बहन,बेटियों की इज्जत लूटी गई,भय दिखाकर जबरन धर्मांतरण कराया गया जिसके परिणाम स्वरूप इनकी आबादी 23 प्रतिशत से घटकर 3 प्रतिशत पर पहुँच गई।

उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी प्रार्थना सभा में कहा था कि पाकिस्तान में बसने वाले हिन्दू सहित अन्य अल्पसंख्यक समुदाय भारत के ही नागरिक थे,और उनके भारत लौटने पर उन्हें भारत में व्यहवार मिलना चाहिये। उन्होंने कहा कि पट्टाभि सीतारमैया, जेबी कृपलानी, पंडित नेहरू, अबुल कलाम आजाद ने भी इस बात को स्वीकारा था। डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू लियाकत समझौते के खिलाफ ही इस्तीफा दिया था।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार ने भी नागरिकता कानून की बात की लेकिन तुष्टिकरण के कारण बना नहीं सके। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने नागरिकता कानून का समर्थन किया है। उन्होंने पाकिस्तान के तत्कालीन कानून मंत्री जगन्नाथ मंडल को याद करते हुए कहा कि कॉंग्रेस के तुष्टिकरण नीति का ही परिणाम है कि वे भारत में रेफ्यूजी की ज़िंदगी जीते-जीते जीवन लीला समाप्त की।

उन्होंने कहा कि क्या कॉंग्रेस पार्टी को उत्पीडन नहीं दिखायी देता,क्या कानून बनाने का उनका इरादा ढकोसला मात्र था।

गिरिराज ने कहा कि क्या लोगों पासपोर्ट बनवाने में,योजनाओं का लाभ लेने केलिये सरकार को आवश्यक जानकारियाँ नहीं दी हैं,फिर आज भ्रम क्यों फैलाये जा रहे हैं।सरकार ने योजनाओं के क्रियान्वयन में धर्म के आधार पर कोई भेद भाव नहीं किया,सबका साथ ,सबका विकास हमारा संकल्प है।कहा कि ये ओबैशी जैसे लोग जिनका भाई 15 मिनेट में हिन्दू मुक्तहिन्दुस्तान बनाने की बात करता है,जो राष्ट्र ध्वज का अपमान करते हों ऐसे भारत में अशांति फैलाने की साजिश कर रहे है जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और ऐसे लोगों को मुँहतोड़ जवाब भी देगी।

गिरिराज सिंह ने कहा कि जो सोये हैं उन्हें जगाया जा सकता है पर जागे हुए को कोई नहीं जगा सकता।

एनपीआर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश में पहली बार नहीं हो रहा। जानकारियों के आधार पर ही योजनाएँ बनती है। डीबीटी के माध्यम से योजनाओं के अरबों रुपए बर्बाद होने से बचे,तथा लाभ वास्तविक व्यक्ति तक पहुँचा। कॉंग्रेस भ्रम और झूठ के सहारे देश तोड़ना चाह्ती है। राहुल गाँधी को यदि घुसपैठियों से ज्यादा प्रेम है तो उन्हें इटली ले जाएं। इस प्रेस वार्ता में महामंत्री दीपक प्रकाश एवं सांसद संजय सेठ भी उपस्थित थे।

Last updated: दिसम्बर 29th, 2019 by Ravi kumar Verma