Site icon Monday Morning News Network

गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने अपने क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों से समन्वय के लिए नियुक्त किये कई प्रतिनिधि

गिरिडीह लोकसभा सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी  द्वारा तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के नाम एक पत्र लिखा गया है।

पत्र में लिखा गया है कि मेरे लोकसभा क्षेत्र गिरिडीह के अन्तर्गत धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों, कार्यक्रमों तथा विभिन्न कार्यालयों से समन्वय करने हेतु तोपचांची से प्रतिनिधि के रूप में निम्न पदों के लिए अनूप कुमार प्रखंड अध्यक्ष को ऊर्जा विभाग, बैजनाथ दास को कल्याण विभाग, राम किशोर प्रसाद को अल्प संख्यक कल्याण विभाग, कृष्णा महतो को ग्रामीण विकास विभाग, आदि व्यक्तियों को क्षेत्र के विकास का कार्य करने हेतु प्राधिकृत किया गया है।

सांसद द्वारा चुने गए सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी का दिल से आभार प्रकट करते हुए कहा कि सांसद ने जिस आशा और उम्मीद से हमलोगों को तोपचांची प्रखंड के क्षेत्रों के विकास करने का जिम्मा सौंपा है। हम लोग उनके विश्वास को कभी नहीं तोड़ेंगे।

बधाई देने वालों में अनूप कुमार, बैजनाथ दास, राम किशोर प्रसाद, मुस्तकीम, योगेश, मनोज महतो, जुनैद, राम चन्द्र ठाकुर, संकी गुप्ता। विनोद नायक, मोहन कुमार, लोकेश्वर महतो सहित भारी संख्या में प्रखंड के ग्रामीण शामिल हैं।

Last updated: सितम्बर 12th, 2020 by Nazruddin Ansari