Site icon Monday Morning News Network

कायस्थ समाज का यह कार्य, मानवता के लिए एक उदाहरण -सोनी

जमुआ । बढ़ती ठंढ को देखते हुए बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ परिवार जगन्नाथडीह-मिर्जगंज की ओर से दर्जनों गरीबों के बीच निःशुल्क कम्बल का वितरण किया गया। प्रखंड के जगन्नाथडीह में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जमुआ की पूर्व प्रमुख सोनी चौरसिया ने कहा कि इस बार ठंढ कुछ ज्यादा ही कंपकंपी लेके आई है। ऐसे में समाज के कमजोर और निसहाय लोगों की स्थिति और ही जानलेवा हो जाती है।

सरकार के द्वारा हर वर्ष ऐसे निसहायों के लिए कुछ कंबल बाँटे जाते थे लेकिन इस बार सरकार चुप्पी साधे हुई है। ऐसे में अखिल भारतीय कायस्थ समाज का यह कार्य। मानवता के लिए एक उदाहरण है। सभी समाज और संपन्न लोगों को ऐसे कार्यों में अपने हाथ बढ़ाने चाहिए। कायस्थ समाज के युवाओं ने निहायत ही कमजोर और निसहाय लोगों की सूची बना कर, उन्हें घर-घर जा कर कंबल पहुँचाया। यह प्रशंसा और अनुकरण के यिज्ञ है। बताई मानव सेवा से बड़ा और कोई धर्म नहीं है।

कार्यक्रम में समाजसेवी विजय चौरसिया, अखिल कायस्थ परिवार के जिला अध्यक्ष परिणय कुमार, सदाननद बाल ज्ञानोदय विद्यालय के संचालक विकास सिन्हा, प्रिंस दाराद, शुभम, परमदीप, नितेश सिन्हा, संजिव सिन्हा, कुन्दान सिन्हा, बिट्टू सिन्हा, कुणाल सिन्हा, गप्पू सहाय, निलेश सिन्हा, गुलशन दाराद, सुशांत सिन्हा, रोहन सिन्हा, सुमित सिन्हा, रोहित, अरूण, राजा, सौरभ सिन्हा, बादल, आनंद, कुन्दान आदि कायस्थ परिवार के लोगों की विशेष उपस्थिति रही।

अध्यक्ष परिणय कुमार सिन्हा के द्वारा कायस्थ समाज के सगंठण को मजबूत करने के लिए अपील की गई, जिससे हमेशा निम्न तथा कमजोर वर्ग के लोगों को मदद की जा सके। कार्यक्रम में अनिता देवी, शांती देवी, चमेली देवी, महेन्द्र पासवान,भेखलाल पासवान, सुखदेव राणा, देवकी देवी, देगनी देवी, हेमनी देवी, जीवनी देवी, भोकली देवी, हेमंती देवी, तुलसी राणा समेत दर्जनों निसहायों को उसके घर जाकर कंबल का वितरण किया गया।

Last updated: दिसम्बर 5th, 2018 by Ram Jha