धनबाद। गंगा दामोदर ट्रेन से एक यात्री गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी लेकिन एक घंटे बीत जाने के बाद भी रेल पुलिस नहीं पहुँची। अंत में स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन कर बुलाया, जिसके बाद घायल को एसएनएमसीएचमें भर्ती कराया गया है। यात्री की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती यात्री का नाम भैरव प्रसाद है। वह बिहार के रफीगंज का रहनेवाला है। पटना से धनबाद आने वाली गंगा दामोदर ट्रेन में वह सफर कर रहा था। सुबह करीब 5 बजे गया पुल के नजदीक पांडरपाला में लोगों ने उसे रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा देखा।
Last updated: मई 31st, 2021 by