Site icon Monday Morning News Network

जी. टी. रोड पर फैलता जा रहा कचरे का ढेर, दे रहा दुर्घटना का आमंत्रण

धनबाद। जी. टी. रोड में मैं जलजमाव चलना हुआ मुश्किल, जी. टी. रोड मैरा कुल्ही ,राजगंज पुल के पास (कोलकाता लेन) आधे सड़क में पानी भरा हुआ। गर्मी हो या बरसात हल्की बारिश से हमेशा यह पानी भरा रहता है। ऐसी स्थितियाँ यहाँ सड़क किनारे कचरा फेंकने से उत्पन्न हुई है। पिछले कई दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। जलजमाव से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। साथ ही पैदल चलने वाले को चलना मुश्किल हो गया है।

नदी बनी कचरा फेंकने की जगह-पुल के नीचे बहने वाली नदी में लगातार कचरा फेंके जाने से नदी का पानी दूषित हो रहा है, नदी में धीरे-धीरे कचरे का ढेर लगने से नदी का बहाव रुक गया है। इससे नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया।

Last updated: मई 7th, 2021 by Arun Kumar