Site icon Monday Morning News Network

स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व शिक्षक का अग्नि संस्कार कल, शोक की लहर

चौपारण प्रखंड के स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व शिक्षक गिरिजा नंदन प्रसाद 97 वर्ष का मंगलवार को अपने आवास से स्वर्गारोहण हो गया। विदित हो कि कृष्ण बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय की आधारशिला 1953 में गिरिजा नंदन प्रसाद के नेतृत्व में की थी। गिरिजा नंदन प्रसाद 1988 में इसी विद्यालय से सेवानिवृत हुए थे। अग्नि संस्कार बुधवार को सुबह 8.00 बजे चौपारण में होगा। उक्त जानकारी शिष्य मिथिलेश्वर प्रसाद राणा, स्वास्थ्य विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत, पंसस अनिल वर्णवाल, सहारा इंडिया प्रबंधक संजीत कुमार उर्फ सीताराम ने शोक व्यक्त करते हुए दिया।

Last updated: जनवरी 18th, 2022 by Aksar Ansari