Site icon Monday Morning News Network

आजसु पार्टी ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

आजसु सुप्रीमो सुदेश महतो एवं गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सोमवार को टुंडी विधानसभा के तोपचांची प्रखंड के चैता एवं घुनगुस्सा पंचायत के गाँव में आजसु पार्टी ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। साथ ही साथ गरीब असहाय दिहाड़ी मजदूरों के बीच सुखा अनाज का वितरण किया गया ।

इसमें मुख्य रूप से आजसु पार्टी के जिला संगठन मंत्री निरंजन मंडल प्रखण्ड सचिव रामचंद्र ठाकुर उप मुखिया फरकेस्वर महतो लक्ष्मी सिंह उमेश महतो शक्ति मंडल गोपाल सिंह बघा कर्मकार सुंदरी देवी पुस्पा देवी फेलू देवी सहित कई लोग शामिल थे।

Last updated: जून 22nd, 2020 by Nazruddin Ansari