Site icon Monday Morning News Network

पूर्व पुलिस अधिकारी सह भाजपा नेता संख विश्वास का निधन

दुर्गापुर न्यूज़। पूर्व पुलिस अधिकारी सह भाजपा नेता शंख विश्वास का कोलकाता के निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। कुछ दिन पहले वह कोरोना संक्रमित हुए थे। कोरोना के बाद शारीरिक स्थिति में गिरावट आ रही थी। पोस्ट कोविड-19 स्थिति के कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा था। वह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाजरत थे। जहाँ आज यानि मंगलवार को सुबह 4:30 बजे अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि वाममोर्चा के शासन काल के समय शंख विश्वास बर्द्धमान जिले के विभिन्न थानों के थानेदार रह चुके थे। राज्य के सत्ता परिवर्तन के बाद उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले वह कोयला माफिया राजू झा के साथ दुर्गापुर के पलासडिहा में बीजेपी योगदान मेला में बीजेपी राज्य सभापति दिलीप घोष और सांसद अर्जुन सिंह के हाथों बीजेपी का झंडा पकड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। जामुड़िया एवं दुर्गापुर में उनकी सक्रियता थी। वर्ष 2005 से 2008 तक एवं 2010 से 2011 तक दुर्गापुर थाना के प्रभारी थे। वर्ष 2011 में राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

कई वर्षों से दुर्गापुर से संपर्क नहीं था। विधानसभा निर्वाचन के कुछ महीने पहले कोयला माफिया राजू झां के साथ शंख विश्वास ने भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद भाजपा का नेता होकर चुनाव प्रचार में शामिल हो गये। विशेषकर जामुड़िया इलाके में चुनाव प्रचार करते उन्हें देखा गया था। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि 2021 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से खड़े होने वाले हैं। लेकिन भाजपा ने दल से टिकट नहीं दिया था। उनके आकस्मिक निधन से उनके करीबियों में शोक की लहर है।

Last updated: जून 1st, 2021 by Ramesh Kumar Gupta