Site icon Monday Morning News Network

पूर्व विधायक की बढ़ती जा रही है लोकप्रियता : अशोक सिंह

राजनीति में पक्ष विपक्ष पर आरोप प्रत्यारोप करना कोई नई बात नही है। लेकिन बिरले ऐसे देखने को मिलता है जहां पक्ष का नेता विपक्ष के नेता का गुनगान करते नही थकता। जी हां ऐसा ही वाक्या देखने को मिल रहा है जहां कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता भाजपा के पूर्व विधायक का गुणगान करते नही थक रहे है। पाण्डेयबारा पंचायत के पवई निवासी सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह, बकायदा अपने फेसबुक आईडी से अपने नेता को छोड़कर बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव का फोटो पोस्ट करते हुए तारीफों के फूल बांध रहे है। इस संदर्भ में पवई निवासी अशोक सिंह ने बताया कि राजनीति में कोई दोस्त या कोई दुश्मन नही होता। नेताओ के विचार व व्यावहार अच्छी होनी चाहिए। पूर्व विधायक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए श्री सिंह ने कहा कि मनोज कुमार यादव ने 20 वर्षो तक बरही का प्रतिनिधित्व किया है, इसका मतलब है कि उनके कार्यो से जनता खुश होगी। मनोज यादव एक कुशल राजनेता है और मैं पक्ष विपक्ष से हटकर हमेशा उनका सम्मान करता हूँ। चुनाव हारने के बाद से पूर्व विधायक क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे है, जिसका परिणाम है कि उनकी लोकप्रियता बढ़ता ही जा रहा है। एक सवाल के जवाब में अशोक सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता अपने मत का उपयोग अच्छे नेता के चुनने में जरूर करेगी। वर्तमान विधायक उमाशंकर अकेला यादव के सवाल पर अशोक सिंह ने कहा की वर्तमान विधायक पर मुझे कोई टिक्का टिपण्णी नही करना है। अशोक सिंह ने कहा कि मैं कोई पार्टी विरोधी कार्य नही कर रहा हूँ किसी नेता का तारीफ करना कोई अपराध नही है।

Last updated: अप्रैल 9th, 2023 by Aksar Ansari