रांची। भारतीय जनता पार्टी के झरिया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और धनबाद के चर्चित नीरज सिंह हत्या मामले के आरोपी संजीव सिंह की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया हैै। अदालत ने राज्य सरकार को पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका जेल से 2 सप्ताह के भीतर धनबाद जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया हैै। मामले की सुनवाई पूर्व में पूरी कर ली गई थी और आदेश सुरक्षित रख लिया गया था। जिस पर आज आदेश न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने सुनाया है।
Last updated: जुलाई 23rd, 2021 by