Site icon Monday Morning News Network

मृत्तक बिरजू राणा के आश्रितों से मिलने नावागढ़ पहुँचे पूर्व विधायक

बीते दिनों रामपुर पंचायत के नावागढ़ निवासी बिरजू राणा का मुम्बईं में मौत हो गया था। असामयिक मौत की खबर सुनकर पीड़ित परिवार से मिलने नावागढ़ पहुँचे बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव। घटना के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि बिरजू राणा के मौत खबर सुनकर काफी मर्माहत हूँ। पीड़ित परिवार को हर सभव मदद करूँगा। पूर्व विधायक ने मृतक के पिता व पुत्री से घटना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी लिया। मालूम हो कि बिरजू राणा अपने सपरिवार मुम्बईं में रहकर जीवकोपार्जन कर रहे थे। बिरजू राणा बीमार पड़े और ईलाज के दौरान मौत हो गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सीताराम साहू, सुनील सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजाधर प्रसाद, जीप प्रतिनिधि सुधीर कौशल, सिकेन्द्र कुमार राम, अनुज सिन्हा, विनोद यादव, कैलाश यादव, अशोक पासवान, मनोज कुमार, रणधीर कुमार, विवेक कुमार, देवकी राणा, दिनेश सिंह, रामदेव सीज, गौतम सिंह, मनोज चंद्रवंशी सहित अन्य।

Last updated: नवम्बर 4th, 2022 by Aksar Ansari