Site icon Monday Morning News Network

भगहर में पूर्व विधायक ने सीएसपी सेंटर का किया शुभारंभ

सूदूरवर्ती भगहर पंचायत भवन में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व स्थानीय मुखिया कृष्णा रविदास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया। इससे पूर्व संचालक रेखा देवी व सह संचालक संतोष रविदास ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ अतिथियो का भव्य स्वागत किया। संतोष रविदास ने बताया कि सीएसपी सेंटर में आधार कार्ड, बैकिंग कार्य व ऑनलाइन सुविधाओ का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि भगहर पंचायत वासियो को अब डिजिटल व ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। डिजिटल सुविधा नही रहने से भगहर वासियो को कई कठिनाओ का सामना करना पड़ता होगा। अब इस समस्या से निजात मिलेगा, भगहर मुखिया कृष्णा रविदास ने कहा कि पूर्व मुखिया के द्वारा किए जनहित कार्यो को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा हूँ। भगहर पंचायत का सर्वागीण विकास करना हमारी प्राथमिक है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पहलवान उर्फ भुनेश्वर यादव ने पूर्व विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियो के समक्ष भगहर को समस्याओं से अवगत कराते हुए परसातरी में बने बहुद्देशीय भवन व पुलिस पिकेट को अतिशीघ्र चालू कराने का माँग किया। कार्यक्रम का संबोधित पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, एसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, भाग तीन जीप प्रतिनिधि सुधीर कौशल, बसरिया के पूर्व मुखिया नरेश पासवान, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजाधर प्रसाद, मंच संचालन शिक्षक दिनेश यादव ने किया। मौके पर उप मुखिया मंजू देवी, वार्ड सदस्य बबलू भुइयाँ, बेदनी देवी, बिनोद भुइयाँ, प्रमोद रविदास, असलम अंसारी, अरविंद यादव, राजकुमार यादव, जगदीश केशरी, पवन केशरी, प्रदीप रविदास, मुन्ना दाँगी, अशोक दाँगी, मनीष दाँगी, सुभाष दाँगी, मदन भुइयाँ, अनिल रविदास, सहित सैकड़ों लोग।

Last updated: सितम्बर 27th, 2022 by Aksar Ansari