Site icon Monday Morning News Network

भक्ति जागरण का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन

चौपारण प्रखण्ड में गणपति उत्सव समिति ताजपुर के द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया। रामगढ़ से आये कलाकारों ने भक्ति जागरण प्रस्तुति से श्रद्धालुओ को रात भर झुमाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मुम्बई की झलक ताजपुर में देखने को मिल रहा है।

सबके दुःख हर्ता है गणपति, चारो ओर बप्पा का हो रहा जयजयकार : मनोज यादव

श्री यादव ने कहा गणपति बप्पा सबके दुःख हर्ता है। चारो ओर गणपति बप्पा का जयजयकारा गूंज रहा है। कहा आप सभी श्रद्धालुओ पर गणेश भगवान की कृपा बनी रहे यही कामना करता हूँ। जागरण कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति अध्यक्ष संजीत वर्णवाल, उपाध्यक्ष बैजु गहलोत, उपाध्यक्ष अशोक पासवान, सचिव बहादुर सिंह, उपसचिव बिजय पासवान, उपसचिव जितेंदर सिंह, कोषाध्यक्ष रवि कमल उप कोषाध्यक्ष पिंटु सिंह, पुजा प्रभारी दिपक बादल एवं जय कुमार राम, संगठन सचिव अरजु रजक, नरेश पासवान सक्रिय सदस्य सनोज पासवान, विकास चंद्रवंशी, अखिलेश पासवान, पवन पासवान, राहुल हर्ष, अंकुश शंकर साव, सिकन्दर सोनू शंकर वर्णवाल, बंटी राजेश, नरेश सिंह अनुप, अमित, सतीश एवं अन्य उपस्थित थे।

Last updated: सितम्बर 2nd, 2022 by Aksar Ansari