Site icon Monday Morning News Network

पूर्व विधायक ने जेपीएससी से चयनित अभियंता निरज सिंह को किया सम्मानित

जीवन मे सफल होने का सपना दुनिया का हर शख्स देखता है और सफल जीवन जीने के लिए कई तरह के प्रयत्न भी करता है, पर सफलता इतनी आसानी से हर किसी को नही मिलती बल्कि उसके लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है और सफल इंसान अन्य युवकों के लिए प्रेरणा बन जाते है। उक्त बातें बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने जेपीएससी से चयनित सहायक अभियंता नीरज कुमार सिंह को सम्मानित करते हुए कहा। सेलहारा पंचायत के सिरमा निवासी सुभाष सिंह के पुत्र निराज सिंह का पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में सहायक अभियंता के रूप में चयन हुआ है। पूर्व विधायक अपने समर्थकों संग सिरमा पहुँचे और नीरज सिंह और उनके पिता को शॉल ओढ़ाकर समान्नित किया। पूर्व विधायक ने कहा कि सफल छात्रों के सम्मान से तैयारी में जुटे युवकों के लिए प्रेरणा मिलेगा। नीरज ने बताया कि अभी प्रशिक्षण के तौर पर नेपाल हाउस डोरंडा में योगदान दिया है। मौके पर जिप सदस्य राकेश रंजन, एसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, पूर्व मुखिया राजदेव यादव, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, भाजपा महामंत्री आशीष सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, मुखिया प्रतिनिधि कैलास पासवान ,भाजपा जिला महामंत्री मनोज सिंह, उप मुखिया प्रवीण सिंह ,बेला पैक्स अध्यक्ष सियाराम सिंह, पंचायत समिति सदस्य कैलास भुइया, भाजपा नेता जन्मजय सिंह, मंतोष सिंह, नागेंद्र पाण्डेय, भाजपा युवा नेता विनोद यादव, महेश यादव, रविश सिंह, मनोज सिंह, अरविन्द साव, दयानिधि पाण्डेय, रामचंद्र सिंह, मुकेश यादव, राजकुमार सिंह, अवध राणा, पिन्टू भुइयं सहित अन्य।

Last updated: दिसम्बर 16th, 2022 by Aksar Ansari