Site icon Monday Morning News Network

पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल गड़ेरिया बस्ती पहुँचकर यहाँ के समस्याओं से रूबरू हुए

लोयाबाद। पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल गुरुवार को गड़ेरिया बस्ती पहुँचकर यहाँ के समस्याओं से रूबरू हुए। स्थानीय लोगों ने मेयर से कहा कि महिला समूह की एक भी योजना शुरू नहीं हुआ। गड़ेरिया में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगा।जबकि निगम बने 10 वर्ष बीत गया। स्वक्ष भारत अभियान एक फायदा यहाँ के लोगों को नहीं मिलता है। कभी सफाई नहीं कि जाती है। यहाँ के पुरानी मन्दिर का एक भी सौंदर्यीकरण नहीं किया गया, वार्ड 08 पड़ने वाली इस गड़ेरिया क्षेत्र में निगम बनने का लाभ नहीं मिला। इस दौरान महिला समूह की एक महिला मेयर को मांग पत्र सौंपा।

स्थानीय लोगों साथ मेयर क्षेत्र का मुआयना भी किया और समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। सभी टूटे फूटे सड़क की मरम्मत कराने की भी बात कही।

मौके पर सुमित प्रामाणिक, संजय सिंह, बबून भट्टाचार्य, लालू महतो आयुष महाराज अभिषेक महाराज लखन प्रमाणिक राजकुमार महतो, बेबी देवी रशीदा खातून गीता देवी,तुनुआ देवी,बीना देवी इत्यदि

Last updated: दिसम्बर 31st, 2020 by Pappu Ahmad