Site icon Monday Morning News Network

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत करने पर बल

धनबाद/कतरास। सिजुआ स्टेडियम में भाजपा लोयाबाद मंडल का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाते हुए पार्टी का इतिहास व विकास की पूर्ण जानकारी दी गई। संगठन एवं मोदी सरकार के योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रयोग की तरीके को बताया गया। शिविर में संगठन को मजबूत और घर घर तक पहुँचने पर बल दी गई। शिविर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो व जिला उपाध्यक्ष संजय झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह ने की।

मुख्य रूप से मौजूद विधायक ढुल्लू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। यहाँ कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करती है। इसलिए संगठन को मजबूत करने का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं की है। कहा कि झारखंड सरकार पंचायत चुनाव टालने के प्रयास कर रही है। चुनाव होने से गाँव व जनता की सरकार बनती है। जिससे विकास कार्य को बढ़ावा मिलती है। लेकिन सूबे की सरकार सिर्फ लूट खसोट में लगी है।

Last updated: दिसम्बर 19th, 2020 by Arun Kumar