Site icon Monday Morning News Network

विधायक ढुलू महतो के सौजन्य से “मोदी आहार योजना” के तहत राशन वितरण

बाघमारा विधायक ढुलू महतो के सौजन्य से बुधवार को “मोदी आहार योजना” के तहत राशन वितरण किया गया। भाजपा लोयाबाद मंडल के कार्यकर्ताओं ने कनकनी 4 नंबर हनुमान बाजार एवं कनकनी कॉलोनी में रहने वाले करीब 100 गरीब, लाचार, मजदूरों को खाद्य पदार्थ के साथ मास्क का वितरण किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ता सोशल डिस्टेन्स का पालन करते नजर आये। राशन वितरण के साथ वे उन सभी के घरों को सेनेटाइज भी करते चल रहे थे।

लोयाबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह व मंत्री अनिल मिर्धा ने कहा कि भाजपा पार्टी व कार्यकर्ता हमेशा गरीब,असहाय एवं जरूरतमंदों के लिए तत्पर रहती हैं।

मौके पर अनुज कुमार सिन्हा, दिनेश चौधरी, रमेश पासी, गोविन्द रविदास, धोनू कालिन्दी, राजेश चौहान, सुनील मिर्धा, फागु कुमार, सरजू भुइया, राजेश रजवार, गोखुल मिर्धा, कारी देवी , मौनी देवी ,दुलरी देवी, शांति देवी, मानती देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Last updated: अप्रैल 8th, 2020 by Pappu Ahmad