Site icon Monday Morning News Network

गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी के सौजन्य से टुंडी विधानसभा क्षेत्र में आहार वितरण किया गया

गोमो, कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के कारण दैनिक मजदूर काम करने नहीं जा रहे है। मजदूरी नहीं करने के कारण घर के सदस्यों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर गरीब असहाय लोगों को मदद करने के लिए गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी के सौजन्य से रामगढ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो जिला संगठन मंत्री निरंजन मंडल के द्वारा गरीब लोगों को चिन्हित कर टुंडी विधानसभा क्षेत्र के चितरो

पंचायत के पहाड़पुर एवं कोरकोटा पंचायत में गरीब-परिवार एवं दिहाड़ी मजदूरों के बीच आहार का वितरण किया गया। निरंजन मंडल ने कहा कि यह वितरण कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के कारण दैनिक मजदूर की समस्याओं को देखते हुए किया गया है।

मजदूर के मजदूरी नहीं करने के कारण घर के सदस्यों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर गरीब असहाय लोगों को मदद करने के लिए आजसु आहार का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि चन्द्रप्रकाश चौधरी के सौजन्य पूरे टुंडी विधानसभा क्षेत्र में गरीब लोगों को चिन्हित कर गरीब-परिवार एवं दिहाड़ी मजदूरों के बीच आहार का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपने घरों में रहने, हाथ की सफाई करने और मास्क लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र में जितने भी गरीब और असहाय हैं, सभी को मदद पहुँचाई जाएगी।

वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो, आजसु के अनिल महतो ,सोनू ठाकुर, आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Last updated: जून 2nd, 2020 by Nazruddin Ansari