Site icon Monday Morning News Network

भाजपा लोयाबाद मंडल के द्वारा गरीब लोगों के बीच राशन वितरण

लोयाबाद भाजपा लोयाबाद मंडल के द्वारा लाॅक डाउन के मद्देनजर गरीब असहाय लोगों के बीच राशन वितरण सेंदरा 10 नंबर में किया गया। भाजपा मंडल मंत्री अनिल कुमार मिर्धा ने कहा कि आगे भी इस तरह का कार्यक्रम किया जाएगा। बहुत से ऐसे लोग हैं जो भूखमरी की कगार पर आ गए हैं।

उन सभी की जरूरत को देखते हुए भाजप लोयाबाद मंडल के द्वारा हर तरह से व्यवस्था किया जा रहा है। किसी भी गरीब को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा सोशल डिस्टेंस को देखते हुए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

इसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह, लोयाबाद मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष राम सिंह, भाजपा मंडल मंत्री अनिल कुमार मिर्धा, उपेंद्र यादव, खुशबू खातून, फागु कुमार, सुनील भारती, धनु कालिंदी, दिनेश चौधरी कालीचरण कालिंदी संतोष चौधरी सुनील कुमार एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Last updated: अप्रैल 27th, 2020 by Pappu Ahmad