Site icon Monday Morning News Network

देवघर मत्स्य विभाग द्वारा मछली का जीरा का वितरण किया गया

मधुपुर अनुमंडल के करो प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में एक सादे समारोह आयोजन कर मछली का जीरा मछुआरों के बीज मछुआरा समिति के सचिव भुवनेश्वर के नेतृत्व में वितरण किया गया।

जिसमें रानीडिह, चांद चौरा, करो पहाड़ी, कमलकारी, डिंडाकोली, नावाडीह, आर्थ्रोग्राम आदि गाँव में मछली पालक किसानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर मछली पालक से संबोधित करते हुए भुवनेश्वर ने कहा कि मछली पालन से आर्थिक स्थिति मजबूत होंगे साथी ही आपका आय का जरिया भी है। मछली के जीरा तालाब में कैसे सुरक्षित हो और कैसे बढ़ोत्तरी हो इसके लिए जानकारी दी सरकार को चाहिए मछली पालकों पर ध्यान देकर इस उद्योग का दर्जा देकर इसे व्यापक विस्तार गाँव गाँव में करने की अपील किया। दीपक सिंह, रोहित सिंह, नवल सिंह, कृष्णा काफरी, भीम वर्मा, लक्ष्य काफरी, राधिका काफरीसममेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Last updated: अगस्त 10th, 2020 by Ram Jha