Site icon Monday Morning News Network

चिरेका सुरक्षित नगरी में तड़के सुबह दो राउंड चली गोली, गोलीकांड से भयभीत है परिवार

सांकेतिक तस्वीर

मिहिजाम। चिरेका जैसे सुरक्षित नगरी में अब लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। यहाँ आये दिन चोरी, छिनतई, डकैती, मारपीट, गोलीकांड की घटना में लगातर बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार की तड़के सुबह अंधेरे का लाभ उठाकर चिरेका नगरी में दो राउंड ताबड़तोड़ दो राउंड गोलीबारी कर अपराधी फरार हो गये। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धर कर बैठी है।

घटना की जानकारी चित्तरंजन पुलिस को दी गई है। बताया जाता है कि चिरेका के स्ट्रीट संख्या 44ए के आवास संख्या 10 डी में रविवार तड़के सुबह लगभग डेढ़ बजे ताबड़तोंड़ दो राउंड गोलीबारी की गई।

[adv-in-content1]

इस संबंध में संतोष देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवायी है। संतोष देवी के पति राजपाल ने इस मामले में बताया कि इस गोलीकांड के बाद हमलोग भयभीत हैं। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी गयी है। गोलीबारी में दरवाजे में छेद हो गयी है। मौके से दोनों कारतूस बरामद किये गये हैं।

गोली चलाकर सभी अज्ञात अपराधी फरार हो गये। भागते समय मेरे लड़के ने अपराधियों को पहचान लिया है। जिसकी बारे में पुलिस को बताया गया है। बताया कि चार मोटे मोटे लोग दो मोटरसाइकिल में सवार होकर हाथ में रिवाल्वर लहराते हुए 44 ए रास्ता की ओर नीचे की तरफ फरार हो गये।

मामले में पुलिस ने बताया कि इसकी जाँच चल रही है। सच्चाई क्या है इसका पता किया जा रहा है।

Last updated: जुलाई 15th, 2019 by Om Sharma