Site icon Monday Morning News Network

धनबाद में वर्चस्व को लेकर दिनदहाड़े गोलीबारी, लोगों में दहशत

धनबाद। केंदुआडीह थाना क्षेत्र के नयाडीह कुसुंडा कोल डंप में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई है। अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की ओर फरार हो गए, इससे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि वर्चस्व और रंगदारी को लेकर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँची है किन्तु असामाजिक लोग घटना करके फरार हो गए मौके से पुलिस ने घटनास्थल के पास से खोखा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसपर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Last updated: फ़रवरी 22nd, 2022 by Arun Kumar